कौशाम्बी, जुलाई 9 -- ग्राम पंचायत अटसरई में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आरआरसी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप नया उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और वन आच्छादन को आगे बढ़ाने में सफल हुआ है। एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है। इसमें लोगों को पौधरोपण के लिए निरन्तर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया। पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि मातृशक्ति का सम्मान करने और उनके योगदान को पहचानने का अद्भुत अवसर भी प्रदान करता है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी कड़ा संजय श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, ग्राम प्रधान प...