रांची, नवम्बर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध होर्डिंग्स को लेकर अभियान चलाया गया। निगम की बाजार शाखा की ओर से अपर बाजार, मोरहाबादी, डोरंडा व धुर्वा इलाके में अभियान चलाया गया, जिसमें छह होर्डिंग्स अवैध पाए गए। ऐसे सभी होर्डिंग्स की बुनियाद में लगे लोहे के एंगल को काटकर जब्त किया गया। बताया गया कि बिना अनुमति के विज्ञापन पट्ट व होर्डिंग्स लगाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। रांची नगर निगम के नियंत्रणाधीन कचहरी रोड में अटल वेंडर मार्केट में 24 घंटे के अंदर दुकान से स्वयं के स्तर से अनाधिकृत कब्जाधारियों को हटाने का निर्देश दिया गया। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार को मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मार्केट में आवंटन लेने के बाद भ...