गुड़गांव, जनवरी 14 -- सोहना, संवाददाता। अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों और मेहनत कश मजदूरों के लिए अटल किसान-मजदूर रसोई किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में शुरू की गई इस रसोई को किसान खूब पसंद कर रहे हैं। यहाँ मात्र 10 रुपये के मामूली शुल्क पर किसानों को भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें फसल बिक्री के दौरान भूखा नहीं रहना पड़ता। मार्केट कमेटी परिसर में इस रसोई का शुभारंभ दो जनवरी को किया गया था। शुरुआत में जहाँ कम लोग पहुँच रहे थे, वहीं अब धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मंडी में आने वाले किसानों को दोपहर के भोजन के लिए भटकने से बचाना है। महज 10 रुपये में मिलने वाली थाली में दो तरह की सब्जी, चावल और रोटियाँ परोसी जा रही हैं, ज...