लोहरदगा, जुलाई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने झारखंड सरकार के राज्य योजना अंतर्गत संचालित अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलने के निर्णय का आलोचना करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का निर्णय विकृत राजनीतिक मानसिकता को ही दर्शाता है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने ही अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार किया था। भारत रत्न अटल जी के नाम से संचालित किसी योजना का नाम बदलना एक ओछी हरकत ही कहा जा सकता है। झारखंड को खरीदने और बेचने का काम करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को झारखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जिसने अटल जी के नाम को हटाने का काम किया है। अटल जी ने झारखंड राज्य निर्माण के साथ भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया था।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.