धनबाद, जुलाई 26 -- झरिया, वरीय संवाददाता। भाजयुमो के नेता अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक करना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और स्वाभिमान पर सीधी चोट है। अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ एक नाम नहीं, झारखंड राज्य के जन्मदाता हैं। उन्होंने ही पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाकर आदिवासियों के उत्थान की नींव रखी। भारत को परमाणु संपन्न और सैन्य रूप से सशक्त राष्ट्र बनाया। भारत रत्न अटल जी का नाम हटाकर वोट बैंक तुष्टीकरण और धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली शक्तियों को महिमामंडित किया जा रहा है। कहा कि क्या मदर टेरेसा के नाम पर नई योजना शुरू करना इतना कठिन था कि अटल जी का नाम ही मिटा दिया गया। यह निर्णय झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की झारखंड-विरोधी मानसिकता और सिर्फ प्रतीकों की राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.