देहरादून, जनवरी 8 -- रुड़की। जिला पंचायत गेस्ट हाउस, रुड़की में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने अपने कार्यकाल के सफल 3 वर्ष (अक्टूबर 2022 से जनवरी 2026) की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते हुए जनपदवासियों के लिए एक बड़े जन-कल्याणकारी अभियान की घोषणा की। अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में जिला पंचायत द्वारा एक भव्य 'बहुउद्देशीय शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें जनपद के सभी 28 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एक ही छत के नीचे उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.