दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। भारतीय जनता पार्टी, दुमका द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम केसरी, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अटल बिहारी वाजपेयी से भेंट की थी। ओम केसरी को माला एवं पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। अटल जन शताब्दी जिला संयोजक डॉ. अंजुला मुर्मू के मार्गदर्शन में पार्टी का कार्य जिलेभर में चल रहा है इसी निमित्त कार्यकर्ताओं ने ओम केसरी के योगदान को नमन करते हुए अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। ओम केशरी ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे, जिनका जीवन राष्ट्र सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, उनकी ओजस्वी वाणी और उनकी नेतृत...