सीतामढ़ी, मार्च 18 -- शिवहर। भाजपा के जिला इकाई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में किया गया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जीवन भर पार्टी को मजबूत करने एवं देश के विकास में लग रहे। वे प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिए अंत्योदय कार्यक्रम शुरू कर समाज के अंतिम पायदान के लोगों के जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की। जनसंघ काल से ही उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया। जिसका नतीजा है कि आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.