कुशीनगर, दिसम्बर 24 -- पडरौना, निज संवाददाता। रविन्द्र नगर स्थित भााजपा कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी और अभियान संयोजकों की बैठक हुई, जिसमें मतदाता गहन पुनरीक्षण,अटल जन्मशताब्दी समारोह व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा और तैयारियों पर चर्चा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी का यह वर्ष है। अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत को 21 वीं सदी में अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत को सम्मान देने और नागरिकों को प्रेरित करने के लिए भाजपा ने अटल जन्मशताब्दी समारोह प्रस्तावित किया है। उन्होंने बताया कि समारोह के अन्तर्गत 24 से 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। अटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.