पीलीभीत, जनवरी 1 -- बीसलपुर। भाजपा ने अटल बिहारी बाजपेयी जयंती शताब्दी समारोह के रूप में मनाई। अटल जी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बीसलपुर ब्लाक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती शताब्दी समारोह का शुभारंभ प्रदेश सरकार में वन राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन देश व समाज के लिये न्यौछावर कर दिया था। अटल जी जब बोलते थे तो विपक्ष के लोग भी शांत मन से उनको सुनते थे। तीन बार प्रधानमंत्री रहने के बाद उनके पास न तो कोई मकान था और न ही एक इंच जमीन खरीदी। देश के लिये वह अविवाहित रहे और अपने उसूलों हमेशा तरजीह दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाने का काम किया। सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.