मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार के नेतृत्व में मिठनपुरा पानी टंकी चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद वहां दीप प्रज्ज्वलित की गई। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन, मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, पंकज चौहान, राजीव पराशर, संजुला सिन्हा, नूदन सिंह, दिनेश चौधरी, असीम सुंदरम, धीरज महाराज, छोटू दास, राजेश शिवम, शुभेंदु सिन्हा व अशोक वर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.