रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) और जिला अग्रणी बैंक के तत्वावधान में अटल पेंशन योजना के अंतर्गत सामुदायिक संपर्क एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य खाताधारकों सहित असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को पेंशन योजना से जोड़ना रहा। सोमवार को पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में प्राधिकरण के प्रबंधक निशांत आनंद ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अटल पेंशन योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सभी हितधारकों ने योजना में नामांकन बढ़ाने के लिए सुनियोजित रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही वंचित वर्ग एवं असंगठित क्षेत्र के लोगों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने पर सहमति व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.