बदायूं, दिसम्बर 29 -- उझानी, संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, सेवा और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण रहा है। उनका विचार था सत्ता नहीं, सेवा ही संकल्प है। उनके विचार, उनके आदर्श और उनके नेतृत्व की दृष्टि आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर समर्पित रूप से कार्य करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा द्वारा आयोजित बिल्सी विधानसभा की नगर के एक पैलेस में अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और सभी नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। यह अभियान लोकतंत्र को म...