पलामू, दिसम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड नीलांबर पीतांबरपुर स्थित अटल स्मृति भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास को समर्पित रहा। सुशासन दिवस के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का यह सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक दूरदर्शी नेता, कवि, और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने वाले महान राजनेता के रूप में वर्णित किया है, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति बनाने और वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समि...