विकासनगर, दिसम्बर 25 -- डॉ. चौहान अस्पताल, विकासनगर की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 140 लोगों की थर्मल जांच, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल व स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों को रियायती अल्ट्रासाउंड व निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर का उद्घाटन आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक राजेश सेठी ने दीप जलाकर किया। इस अवसर सूर्यांश सेठी, कंवलजीत भंडारी, आशा शर्मा, विवेक भंडारी,राकेश वर्मा,कमल राज, पूजा वर्मा, शालू थापा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.