आगरा, जुलाई 5 -- नगर निगम ने शनिवार को अटल चौक से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। निगम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अभियान के तहत सड़क किनारे तिरपाल डालकर अवैध रूप से चलाए जा रहे ढाबों, खोखों और दुकानों को हटाया गया। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर राहगीरों के लिए रास्ता संकरा कर दिया गया था, जिन्हें मौके पर ही चेतावनी देकर अतिक्रमण हटवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों से कुल 11,000 रुपये से अधिक शमन शुल्क भी वसूला। यह अभियान निगम के एसएफआई प्रदीप गौतम और कर्नल राहुल गुप्ता की निगरानी में संचालित किया गया। इस दौरान लालकुर्ती चौकी की पुलिस टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.