अयोध्या, दिसम्बर 28 -- बाबा बाजार,संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत रविवार को विद्या नगर तिराहा,बहरास रुदौली में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने राजनीति को सुचिता,संवेदना और सेवा का माध्यम बनाया। उनके विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.