बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन से जुड़ी हुई चीजों को जिले भर से संकलित करेगी। जिले में अटल जी से जुड़ी हुई पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया आटोग्राफ, कोई दस्तावेज, आडियो एवं वीडियो क्लिप सहित प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सामग्री भाजपाई एकत्रित करेंगे। भाजपा 25 दिसंबर से अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। यह बातें तुलसीपार्क स्थित अटल भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में सदर विधायक पल्टूराम ने कही। विधायक बोले कि अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान आगामी 31 जनवरी तक भाजपाइयों की ओर से चलाया जा रहा है। जिसमें अटल जी से जुड़ी हुई चीजों को एकत्रित किया जाएगा। वहीं अटल जी पर लिखे गए लेख व पुस्तकों को सूचीबद्ध करके संकलन किया जाएगा। जिसकी जानकारी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.