हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक, बालिकाओं और कोरोना काल में निराश्रित बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए पात्र बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए उनका चयन अटल आवासीय विद्यालय सिठौलीकलां मोहनलालगंज लखनऊ में शैक्षिक सत्र वर्ष 2026-27 में कक्षा छह एवं कक्षा नौ में होगा। चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर होगा। अधिकतम कक्षा छह में 160 और कक्षा नौ में 60 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाना है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग के तत्वावधान में संचालित अटल आवासीय विद्यालय 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा-2026 का समय ...