कुशीनगर, जनवरी 21 -- कुशीनगर। कसया विकास खंड के ग्राम सभा बटेसरा में मंगलवार को श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों को अटल आवासीय विद्यालय के आवेदन हेतु जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने के लिए विभाग द्वारा श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश परीक्षा में बैठाने के लिए आवेदन करने हेतु जागरूक किया। इस दौरान श्रम विभाग के बीओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्रा ने श्रमिकों को जागरूक किया और बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2026 है, जबकि प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। यह उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.