मथुरा, फरवरी 4 -- जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 व 9 में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा परिवर्तित 8 मार्च को आयोजित होगी। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश लने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, अब शासन ने आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 वी में प्रवेश लेने को परीक्षा का आठ मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा । प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद कक्षा 6 में 160 व कक्षा9 में 67 सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में आगरा मण्डल के सभी जिलों जिसमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकती है। उ...