लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटलजी ने सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पोखरण परीक्षण से लेकर ग्राम सड़क योजना तक उनके निर्णयों ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी। उनकी वाणी में कविता थी और कर्म में राष्ट्र। उन्होंने सेवा के लिए सत्ता का मंत्र राष्ट्र को दिया। ये बातें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनको दीपांजलि अर्पित करते हुए कहीं। पार्टी द्वारा प्रदेश में अटल बिहारी की सभी प्रतिमाओं तथा जिला भाजपा कार्यालयों में दीपांजलि अर्पित करके उनको नमन किया गया। प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.