गिरडीह, अक्टूबर 11 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के अटका में आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ आज शनिवार को होगा। श्रीधाम वृन्दावन के रहने वाले कथावाचक आचार्य पंडित अंबरीष शुक्ल जी महाराज के द्वारा कथा किया जाएगा। वे वृंदावन से अटका पहुंच गए हैं। इधर महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है जो अंतिम चरण में है। महोत्सव को लेकर तोरणद्वार बनाया गया है एवं जीटी रोड के डिवाइडर पर झंडे लगाए गए हैं। स्थानीय निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल एवं विकास कुमार मंडल ने बताया कि 18 अक्टूबर को भंडारा के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस बीच 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, 12 को मंगलाचरण, 13 को शिव पार्वती विवाह, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, 14 को वामन अवतार, कृष्ण जन्म महोत्सव, 15 को बाल लीला, गोवर्धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.