चतरा, जुलाई 14 -- टंडवा निज प्रतिनिधि पोटा केबिन आम्रपाली परियोजना में अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ आम्रपाली परियोजना की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष किशोर महतो व संचालन क्षेत्रीय सचिव विजय बेदिया ने किया। सर्वसम्मति से अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ आम्रपाली परियोजना समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लखन महतो, उपाध्यक्ष एमडी रिजवान, गोविंद कुमार, धीरेंद्र कुमार, सचिव पियूष सिंह सह सचिव रवि साहू, शंकर , लौकी महतो, संगठन मंत्री रघुनाथ साव, कोषाध्यक्ष धीरज महतो एवं कार्यकारिणी सदस्यों में मंटू साव, राजेश गोप, सिकंदर उरांव, रोहित कुमार, पंकज कुमार, पिक कुमार उपेंद्र कुमार, यादव विजय महतो, सिद्धेश्वर महतो, महेंद्र महतो आदि का चयन किये गये। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री रतन महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान उ...