वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा वैदिक ज्ञान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसके बल पर ही भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार होगा। वह शुक्रवार को देश के पहले शास्त्र संग्रहालय और अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ करने के लिए काशी आए थे। खराब मौसम के कारण विलंब से पहुंचने के लिए क्षमायाचना करते हुए दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में हुए आयोजन में उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति, हमारे धार्मिक ग्रंथों का जतन होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि करपात्रीजी की साधना स्थली से शुरू हुआ यह कार्य विश्व के लिए कल्याणकारी होगा। शास्त्र और शस्त्र में छोटा सा अंतर है। मैं मानता हूं कि शास्त्र भी एक शस्त्र है जो अज्ञानता दूर करता हैं। आज हमें शस्त्रों की कम और शास्त्रों की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.