गढ़वा, मई 13 -- गढ़वा। मझिआंव थाना अंतर्गत करकट्टा गांव निवासी अवधेश राम की पत्नी उषा देवी को अज्ञात विषैले जंतु ने काटा लिया। उससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उषा अपने घर में कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान उसके बायां हाथ में अज्ञात विषैले जंतु ने काटा लिया। उससे तेज दर्द के साथ हाथ व चेहरे में भी सूजन हो गया। तब परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत उषा की हालत स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.