बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गानगर गांव के पास हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गानगर गांव के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे में युवक को सिर कुचल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गयी। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बतायी जाती है। उसने लाल रंग का स्वेटर, काली पैंट और प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी। एक शॉल व एक गमछा भी मिला है। स्थानीय लोगों से मृत युवक की पहचान करने की अपील की गयी है। सोशल मिडिया व आसपास के थानों का भी सहारा लिया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.