मेरठ, फरवरी 4 -- सरधना में सोमवार शाम हापुड़ में हुए सड़क हादसे में सरधना के एक युवक की मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ गया था। उसकी स्कूटी में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद अजहर पुत्र मोहम्मद रफीक सोमवार को स्कूटी से किसी काम से हापुड़ गया था। शाम को वह वापस लौट रहा था तभी हापुड़ में ही पीछे से तेज रफ्तार से आए किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अजहर के परिजनों को हादसे की सूचना दी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन...