घाटशिला, मार्च 20 -- घाटशिला।घाटशिला थाना क्षेत्र के पर मानकाबेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर धालभूमगढ पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धालभूम थाना क्षेत्र के जोगीसोल निवासी शेख जमशेद 69 साल अपने साइकिल से बुधवार को धालभूमगढ़ बाजार किसी काम से आ रहा था, इसी दौरान धालभूमगढ़ से बहरागोड़ा की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन ने शेख जमशेद को जोरदार टक्कर मार दी ।जिसे शेख जमशेद का साइकिल दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.