हाथरस, सितम्बर 23 -- हाथरस। आगरा से थाना चंदपा के गांव अलीगढ़ लौट रहे बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके हो गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार व गांव के लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी निवासी 24 वर्षीय सुरजीत पुत्र भागीरथ सिंह टाइल्स लगाने का काम करता था। सोमवार को वह आगरा में टाइल्स का काम करने के लिए गया था। देर रात को सुरजीत आगरा से बाइक पर सवार हो अपने गांव अनीगढ़ी लौट रहा था। इसी बीच कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के बरौस टोल के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.