मैनपुरी, नवम्बर 28 -- कुरावली। मैनपुरी दावत खाने जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी 21 वर्षीय मेघप्रताप सिंह पुत्र चरन सिंह गुरुवार की रात 8:30 बजे अपने दोस्त अमन पुत्र श्यामवीर, अमान पुत्र शमीम अख्तर निवासीगण कुरावली के साथ मैनपुरी दावत में जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा के निकट पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मेघ प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अमन और अमान दोनों घायल हो गए। सूच...