कटिहार, अक्टूबर 17 -- मनिहारी नि स नारायणपुर-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर महियारपुर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 37 वर्षीय पंकज यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायल सोनी देवी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कटिहार रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक पंकज यादव मनिहारी नगर वार्ड संख्या दो के निवासी थे। वह गुरुवार सुबह अपने ससुराल कुमारीपुर गांव में पत्नी से हुए विवाद को सुलझाने गए थे। दोपहर में ससुराल से पत्नी के साथ घर लौटने के दौरान महियारपुर ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.