बुलंदशहर, जनवरी 13 -- अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 20 हजार घरों की बिजली गुल बुलंदशहर, संवाददाता। जिले में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली विभाग का पोल टूट गया। हादसे के दौरान 11 और 33 केवीए की लाइन आपस में भिड़ गई, जिससे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। नीमखेड़ा और सब्जी मंडी द्वितीय क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में करीब 20 हजार घरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। पोल टूटने के चलते रात से ही बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई, वहीं मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरण जवाब देने लगे। बिजली न होने से बाजारों और छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ा और कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान करीब 11 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। कड़ाके की ठंड में बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.