बोकारो, सितम्बर 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-रामगढ़ पथ पर थाना क्षेत्र के लेपो गांव स्थित मंझली सिरी मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने शनिवार की मध्य रात्रि में पैदल अपने घर जा रहे करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पेटरवार पुलिस की पीसीआर गश्ती दल ने उसे तत्काल पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। रात्रि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रीता कुमारी ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक अज्ञात व्यक्ति सादा धारीदार चेक शर्ट और चेकदार लुंगी पहने हुए था तथा हाथ में सीमेंट वाली एक बोरा था। अज्ञात व्यक्ति गले में लाल धागे में दो मदोली पहने हुए था। मृतक की शिनाख्त नही होने के कारण पेटरवार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.