आगरा, मई 26 -- ढोलना थाना क्षेत्र में ईशेपुर के निकट अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो में सवार सात सवारी घायल हुई हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक ईशपुर के निकट टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। टेंपो सवार लोग घायल थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने अपने नाम 35 वर्षीय सुनीता पत्नी तेजवीर सिंह, 26 वर्षीय ममतेश पत्नी हीरा सिंह, 35 वर्षीय नारायण देवी पत्नी रोहताश, आठ वर्षीय रोहित पुत्र रघुवीर, 40 वर्षीय ऊषा पत्नी वेदपाल, 35 वर्षीय सोमवती पत्नी मन्नू, 65 वर्षीय विशंभर लाल पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासीगण भवीगढ़ अलीगढ़ बताया है। घायलों ने पुलिस को बताया ...