फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- फिरोजाबाद, साले की शादी समारोह से वापस लौट रहे आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र निवासी बुलट सवार सिपाही की नारखी थाना क्षेत्र में वाहन के रौंदने से मौत हो गई। वर्तमान में उसकी अलीगढ़ के सासनी गेट थाने में तैनाती थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोटर्माटम के लिए मोर्चरी लेकर आई। परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। जिला आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव अहीरपुरा निवासी 28 वर्षीय केशवदेव पुत्र ताम सिंह वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती जिला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में थी। वह पत्नी रचना, पुत्र देव और पुत्री देवांशी के साथ अपने साले राहुल निवासी काजीपुर बदनपुर जिला एटा की शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह बरात लौटने के बाद वह बुलट से घर वापस जा रहा था। उसी दौरान नारख...