दुमका, मई 11 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। 48 वर्षीय घायल बाबु लाल, फेटका गांव निवासी बताया जाता है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया। पवह नोनीहाट से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान घटना हो गई। घायल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...