बांका, मई 6 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया -सुईया मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाईक चालक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जख्मी सुईया थाना क्षेत्र के हबड़ीडीह गांव निवासी स्व बालेश्वर यादव का पुत्र सचिन यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाईक द्वारा घर से कटोरिया बाजार आ रहा था। इसी दौरान विश्वकर्मा नगर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात चार पहिए वाहन ने बाईक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाईक चालक सचिन यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया गया। इधर, दुर्घटना के बाद अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.