बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा- फरपर रोड में गोहदा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान अरियरी के चोरदरगाह गांव के राजा अंसारी और फुलचोड़ गांव के मो जीशान के रूप में कई गयी है। बताया जाता है कि बाइक पर सवार दोनों युवक शेखपुरा की ओर आ रहे थे। तभी, गोहदा गांव के समीप एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.