लातेहार, दिसम्बर 18 -- बेतला, प्रतिनिधि। कुटमू- बरवाडीह मार्ग स्थित छठु प्रसाद के घर के पास गुरुवार को मेन रोड पर अज्ञात वाहन के धक्के में उछल-कूद कर रहे एक हनुमान की मौत हो गई। इसकी जानकारी देते वनपाल संतोष सिंह ने बताया कि वनरक्षी धीरज कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को वहां भेजा गया। पर टीम के पहुंचने के पूर्व ही उसका दम टूट चुका था। विभागीय प्रक्रिया के तहत जंगल में शव दफन कर दिया गया। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंजर उमेश कुमार दूबे ने पीटीआर क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों से तय गति सीमा 20 किमी/घंटा के अनुसार वाहन चलाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.