दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के हवाई अड्डा रोड में एक अज्ञात वाहन के धक्का से बाइक सवार 46 वर्षीय पुरोहित साधन दुबे की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को देर शाम में हुई। पुरोहित साधन दुबे मुफस्सिल थाना अन्तर्गत नवाडीह गांव के निवासी थे। वे दूसरे के घरों एवं पूजा पंडालों में पूजा-पाठ कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण किया करते थे। मृतक साधन दुबे बाबुपाड़ा के पूजा पंडाल के मुख्य पुरोहित थे। पूजा-पाठ कराने के अलावे दुमका कोर्ट में वेंडर का भी कार्य किया करते थे। जानकारी के अनुसार साधन दुबे मंगलवार की रात दुमका से पूजा-पाठ कराने के बाद वापस घर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने हवाई अड्डा के निकट एक पुलिया के पास बाइक में धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने परि...