उन्नाव, जनवरी 2 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चकलवंशी मार्ग पर गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साले गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर परिजन घायलों का निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। औरास थाना क्षेत्र के मुसल्यावा गांव के रहने वाले होरी लाल यादव पुत्र श्रीराम अपने साले विवेक यादव पुत्र सुदर्शन निवासी जंगल पट्टी थाना संडीला हरदोई के साथ उन्नाव गया था। यहां से दोनों जीजा व साले देर रात लौट रहे थे। इसी बीच जरुवाखेडा गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभींर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख दोनों को...