सराईकेला, नवम्बर 8 -- सरायकेला,संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर बगराईसाई के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। घटना गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जाती है। हादसे के बाद घटना की किसी को जानकारी नहीं मिल पाई। जिससे रातभर घायल अवस्था में ही व्यक्ति सड़क पर पड़ा रहा। जैसी ही अहले सुबह लोगों की नजर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी चंचल कुमार अहले सुबह घटना स्थल पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की मदद से शव को उठा कर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजनगर के गमदेसाई निवासी बड़ाराम मुर्मू उर्फ तुनू (40) के रूप में हुई है। हादसे में उनका पैर बुरी तरह क...