कुशीनगर, मार्च 6 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली में साइकिल सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुटी है। मंगलवार की देर रात सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली गन्ना फॉर्म के पीछे की सड़क पर एक साइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं साइकिल भी टूट गयी। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों सहित ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान उमेश मुसहर (28)पुत्र सुदामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.