बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, हिसं। मझौलिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट गांव निवासी स्वर्गीय दारोगा राय के पुत्र जितेंद्र राय (60) बगही से पिपरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.