समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट एसएच- 55 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघिया बुजुर्ग उत्तर वार्ड-6 निवासी राजेन्द्र साह का पुत्र विनोद साह (45) के रूप में हुयी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनोद की पत्नी छठ व्रत की हुई थी। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर गई।जहां विनोद भी गया हुआ था।वहां से आने के बाद देर संध्या विनोद घर से चाय पीने निकल गया। उधर विनोद के घर एवं पूरे गांव में छठ पर्व को लेकर खुशी का माहौल था। संध्या अर्घ्य के बाद सुबह भगवान भास्कर की अर्घ्य की तैयारी हो रही थी। चारों ओर छठ गीत की गूंज सुनाई दे रही थी। देर रात्रि विनोद चाय पीकर साईिकल से घर लौट रहा था इसी बीच अज्ञात वाहन ने विनोद को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में विनोद की मौके पर ही ...