जमुई, फरवरी 24 -- झाझा । निज संवाददाता एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक को जोरदार टक्कर मारे जाने से बाइक पर सवार रहे दो युवक में एक की जहां मौत हो जाने की खबर है, वहीं गंभीर रूप से जख्मी हुआ दूसरा युवक इलाजाधीन बताया गया है। रविवार की देर रात घटित उक्त घटना झाझा थाना क्षेत्र में स्थित कटहरा नदी के समीप की बताई जाती है। हादसे में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि काल बनने वाले अज्ञात वाहन चालक उक्त युवकों को कुचलने के बाद उसी रफ्तार से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान झाझा थाना के धमना गांववासी राजीव कु.यादव (26) एवं घायल की पहचान राजकुमार यादव (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही धमना के मुखिया प्रतीक संतू शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा हादसे का शिकार हुए युवकों के परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.