कुशीनगर, अप्रैल 28 -- जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा-पिपराइच मार्ग पर तुर्कडीहा चौराहे के समीप शनिवार रात 10:00 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव घोरपट भिसवा निवासी नितिन चौहान उम्र 22 वर्ष व अजय चौहान उम्र 20 वर्ष बाइक से अहिरौली से हाटा की तरफ जा रहे थे कि तुर्कडीहा चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना देकर एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए नितिन को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अजय चौहान का इलाज हाटा में ही चल रहा है। नितिन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.