गिरडीह, जून 17 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के कोठी बगीचा के समीप बायपास जीटी रोड पर सोमवार को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक दिव्यांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक काफी देर तक रोड पर ही पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने पथ से गुजर रहे एनएचएआई के एंबुलेंस से उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान खबर प्रेषण तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि उक्त युवक सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.