पूर्णिया, जून 10 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महाराजगंज एक पंचायत स्थित चकमका व इमली चाप के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घायल 12 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के मझेहिया गांव निवासी महेंद्र राम का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार घटनास्थल से गुजर रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। उसे इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई है। सोमवार सुबह में उनके परिजनों ने जानकी नगर थाना में आकर सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.